• Powered by

  • Anytime Astro Consult Online Astrologers Anytime

Rashifal Rashifal
Raj Yog Raj Yog
Yearly Horoscope 2024
Janam Kundali Kundali
Kundali Matching Matching
Tarot Reading Tarot
Personalized Predictions Predictions
Today Choghadiya Choghadiya
Rahu Kaal Rahu Kaal

Thali Decoration Ideas for Rakhi | How to decorate Thali

rakhi thali decoration ideas

Updated Date : Friday, 31 Jul, 2020 09:53 AM

राखी थाली, राखी के त्योहार पर सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है जो लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। इसमें पूजा के लिए दीया, रोली, चवाल, राखी, नारियल, जल, धूप और मिठाई सहित सभी चीजें शामिल होती हैं। परंपरागत रूप से, राखी थाली सजावट भगवान की प्रार्थना करने का एक साधन है और इसे सजाकर बहनें उस सर्वशक्तिमान के लिए अपनी भक्ति और सम्मान प्रदर्शित करती हैं।

बहन के लिए राखी गिफ्ट आइडिया देखें

राखी थाली को लोग अधिक आकर्षक, रंगीन और व्यवस्थित बनाने के लिए सजाते हैं। वे अपनी रचनात्मकता दिखाते हैं और इसे सजाने के लिए विभिन्न आइडिया का उपयोग करते हैं। आप घर पर भी राखी थाली सजा सकते हैं और इस शुभ अवसर को रचनात्मक आरती थाली सजावट के साथ और अधिक आकर्षक बना सकते हैं।

जानिए घर पर कैसे बनाएं डिजाइनर राखी

घर पर राखी थाली कैसे सजाएँ? । आरती थाली सजावट के आइडिया

राखी थाली मूल रूप से एक आरती थाली है जिसे राखी पूजा और अनुष्ठानों के लिए सजाया जाता है। आप अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता से घर पर अपनी राखी थाली को खूबसूरती से सजा सकते हैं। यदि आपके पास आरती थाली सजावट के आइडिया कम हैं और प्रतियोगिता के लिए आरती थाली सजावट के आइडिया ढूंढ रहे हैं, तो यहां अद्वितीय और सरल आरती थाली सजावट के आइडिया दिए गए हैं जिनका उपयोग आप अपनी राखी थाली को सजाने के लिए कर सकते हैं।

इस वर्ष में राखी मुहूर्त देखें।

(थाली सजावट के आइडिया - इंग्लिश में पढ़ने के लिए क्लिक करे)

1. पारंपरिक राखी थाली सजावट

आवश्यक सामग्रीः

  • राखी की रस्म के लिए चीजें
  • मखमली सजावट के लिए कागज
  • सिरेमिक प्लेट और गोंद
  • सजावट के सामान जैसे शीशे, मोती, सितारे आदि।
  • पत्थर, जरदोजी और रंगीन लेस।

राखी थाली सजावट के लिए क्रम

  • सिरेमिक प्लेट के अंदर मखमली कागज चिपकाएं।
  • कागज चिपकाने के बाद, दर्पण, मोती और अपनी पसंद के अन्य सामान चिपकाऐं।
  • राखी थाली के किनारों को सजाने के लिए पत्थर, जरदोजी और लेस लगाऐं।
  • आप मिठाई, रोली और चावल रखने के लिए छोटे डिब्बों को रंगीन बना सकते हैं।
  • गोंद का उपयोग करके छोटे डिब्बों को चिपकाएं और राखी की रस्मों को व्यवस्थित करें।
  • आपकी खूबसूरत राखी थाली तैयार है!


हैप्पी राखी ग्रीटिंग्स संदेश, एसएमएस देखें।

2. डिजाइनर राखी थाली सजावट

आवश्यक सामग्रीः

  • फूलों और पत्तियों से रंगा हुआ रंगीन कागज।
  • गोंद और सजावटी सामान जैसे स्टोन, लेस आदि।

डिजाइनर थाली सजाने का क्रम

  • प्लेट पर रंगीन पेपर चिपकाएं।
  • अपनी पसंद के स्ओन और अन्य सजावटी सामान लगायें।
  • वस्तुओं को व्यवस्थित करें और सफेद रंग की मिठाई के साथ थाली को सजाएं। आपकी डिजाइनर थाली तैयार है!

3. पिस्ता से सजी थली

आवश्यक सामग्रीः

  • लाल या मैरून मखमली कागज
  • पिस्ते के छिल्के का आधा भाग, गोल्फर रंग या अपनी पसंद के अन्य रंग।

पिस्ता डिजाइन की थाली सजाने के लिए क्रम

  • लाल या मैरून वेलवेट पेपर चिपकाएं।
  • पिस्ते के छिल्के के आधे हिस्से को पेंट करें और उन्हें सूखने दें।
  • इन्हें प्लेट के किनारों पर चिपकाएं।
  • बीच में, एक छोटा घेरा बनाते हुए इसके चार या पाँच टुकड़े चिपकाएँ। इसके अंदर कुमकुम और चावल रखें।
  • राखी की अन्य रस्मों को व्यवस्थित करें।

सर्वश्रेष्ठ रक्षा बंधन गीत सूची के लिए भी देखें।

4. क्विल राखी थाली सजावट

आवश्यक सामग्रीः

  • कलम की कटी हुई धारियाँ
  • गोंद और सजावटी सामान

क्विल राखी थाली को सजाने का क्रम

  • क्विल की अलग-अलग रचनात्मक आकृतियां बनायें और उन्हें प्लेट पर चिपकाऐं। आप इसे स्टोन से भी सजा सकते हैं।
  • दीया और राखी की रस्म का सामान रखें लेकिन सावधानी बरतें क्योंकि इसमें आग लग सकती है।

5. कांस्य रॉयल राखी थाली सजावट

आवश्यक सामग्रीः

  • लाल, नीला या हरा कपड़ा।
  • गोंद और सजावटी सामान एकत्र करें।

कांस्य शाही थाली सजाने का क्रम

  • एक कांसे की थाली लें और उस पर कपड़ा चिपका दें।
  • स्टोन या अन्य वस्तुओं से सजाएँ।
  • प्लेट के एक ओर भगवान गणेशजी की मूर्ति भी रख सकते हैं।
  • थाली तैयार करने के लिए राखी रस्म की सभी चीजों को व्यवस्थित करें।

उम्मीद है, अब आप जान गए होंगे कि आसान और सरल तरीकों से घर पर राखी थाली कैसे सजानी है। राखी के लिए इन आरती थाली सजावट आइडिया के साथ, आप अपनी साधारण दिखने वाली थाली को अद्वितीय और सुंदर बना सकते हैं। अतः, अपनी कल्पना के साथ इसे आकर्षक बनाऐं और सुंदर राखी थाली सजावट के साथ अपना अच्छा प्रभाव बनायें। आपको रक्षा बंधन की ढेरों शुभकामनाएँ!

Talk to Astrologer

Marital Conflict? Love Relations Problems? Match making and Relationship Consultation on Call.

Love

Lack Of Job Satisfaction and Career Problems? Consult with Astrologer for Career and Success.

Career

Lack Of Money, Growth and Business Problems? Get Remedies and Solutions by Astrologer on Call.

Finance

Accuracy and Satisfaction Guaranteed


Leave a Comment

Chat btn