• Powered by

  • Anytime Astro Consult Online Astrologers Anytime

Rashifal Rashifal
Raj Yog Raj Yog
Yearly Horoscope 2024
Janam Kundali Kundali
Kundali Matching Matching
Tarot Reading Tarot
Personalized Predictions Predictions
Today Choghadiya Choghadiya
Rahu Kaal Rahu Kaal

Onam Festival 2021 | Onam Festival Celebration

Happy Onam Festival 2021

Updated Date : Thursday, 19 Aug, 2021 13:20 PM

Onam फसल कटाई से संबधित त्योहार है जो मुख्य रूप से केरल राज्य में मनाया जाता है। यह केरल के सबसे प्रतीक्षित और सबसे बड़े त्योहारों में से एक है जो राक्षस राजा महाबली के वर्ष में एक बार अपने घर आने का प्रतीक है। ओणम त्यौहार सभी मलयाली या केरलवासियों द्वारा दस दिनों तक बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ओणम के दौरान, केरल में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न उत्सवों, नौका दौड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्यता और शान के साथ आयोजित किया जाता है।

ओणम कब मनाया जाता है?(When is Onam Celebrated?)

ओणम चिंगम महीने की शुरुआत में मनाया जाता है, जो मलयालम कैलेंडर, कोल्लावरम का पहला महीना है। यह वर्ष का वह समय है जब केरल क्षेत्र के लोगों द्वारा फसल की कटाइ्र की जाती है। ग्रेगोरियन कैलेंडर या अंग्रेजी कैलेंडर में, ओणम अगस्त और सितंबर के महीने में पड़ता है।

यहाँ देखे | Happy Onam Wishes & Greetings : ओणम महोत्सव की शुभकामनाएं

पुरानी परंपराओं के अनुसार, ओणम त्यौहार के दस दिवसीय उत्सव की शुरुआत अथम नक्षत्र (हस्त नक्षत्र) से होती है और इसका समापन मलयालम महीने चिंगम के थिरुवोनम नक्षत्र (श्रावण नक्षत्र) पर होता है। मुख्य ओणम उत्सव थिरुवोनम या द्वितिय ओणम पर होता है।

वर्ष 2021 में ओणम कब है?(When is Onam 2021?)

ओणम 21 अगस्त 2021, शनिवार को है।

ओणम महोत्सव का महत्व (Significance of Onam Festival)

पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा महाबली या मावेली केरल के एक महान, उदार और गुणी शासक थे। उनके शासनकाल में, राज्य बेहद समृद्ध और शांतिपूर्ण था। उनकी सम्पूर्ण प्रजा खुश थी और हर कोई अपने राजा से प्रेम करता था। एक दानव राजा (शत्रु वंश), से ईर्ष्या के कारण देवताओं (स्वर्ग के देवता) ने भगवान विष्णु को पृथ्वी पर महाबली के शासन को समाप्त करने के लिए भेजा। भगवान विष्णु वामन अवतार (एक बौने ब्राह्मण) के रूप में प्रकट हुए और महाबली से तीन पग जमीन मांगी। तीन पग जमीन नापते समय, भगवान विष्णु ने दो चरणों में सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को नाप लिया और महाबली से अपना तीसरा कदम रखने के लिए जगह मांगी। फलस्वरूप, महाबली ने वामन से उनका पैर अपने सिर पर रखने का अनुरोध किया। इससे भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न हुए और भगवान विष्णु ने महाबली को वरदान दिया कि वह अपनी मृत्यु के बाद भी एक वर्ष में एक बार अपनी प्रजा और राज्य का दौरा कर सकते हैं। इस प्रकार, हर साल उनके राज्य (केरल) के लोग ओणम त्यौहार को अपने प्यारे राजा महाबली की घर वापसी के दिन के रूप में मनाते हैं।

इसके अलावा, ओणम को फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है क्योंकि यह वर्ष का वह समय होता है जब केरल के लोग अपनी चावल की फसल काटते हैं और भगवान को भोजन और समृद्धि के लिए धन्यवाद देते हैं।

ओणम उत्सव और अनुष्ठान (Onam Celebration and Rituals)

  • ओणम दस दिनों तक बड़ी भव्यता और जोश के साथ मनाया जाता है। यहां इन दिनों के दौरान किए जाने वाले अनुष्ठान और उत्सव के बारे में बताया गया है।
  • अट्टम पर, परिवार के सदस्य सुबह जल्दी उठते हैं और ‘ओनक्कोडी’ नामक नए कपड़े पहनते हैं। वे थ्रिक्करा अप्पन या विष्णु के वामन अवतार की मूर्तियाँ स्थापित करते हैं और पूजा करते हैं।
  • मलयाली महिलाएँ अपने घरों की पूर्व दिशा में अलग-अलग ‘पोक्कलम’, नामक फूलों का डिजाइन बनाती हैं। वे दीप जलाती हैं और राजा महाबली या मावेली के स्वागत के लिए पारंपरिक ओणम गीत (ओनपट्टुकल) गाती हैं।
  • थिरु ओणम पर, एक झूला समारोह किया जाता है जिसमें एक पेड़ की ऊँची शाखा पर एक झूला लगाया जाता है। महिलाएं इस झूले को फूलों से सजाती हैं और इसे झुलाकर मधुर गीत गाती हैं।
  • ओणम के तीसरे दिन, लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को ‘ओणम सद्या’ नामक एक भव्य दावत पर आमंत्रित करते हैं। वे चावल, सब्जी, दही और पायसम (मीठे स्टू) सहित कम से कम 13 व्यंजन बनाते हैं और इसे केले के पत्तों पर परोसते हैं। पायसम को ओणम पर एक मुख्य पकवान माना जाता है। यह दूध, चावल, चीनी और नारियल द्वारा तैयार किया जाता है।
  • विभिन्न स्थानों पर प्रसिद्ध ‘वल्लमकली’ या स्नेक बोट रेस आयोजित की जाती है। केरल के अलप्पुझा में, दौड़ में कम से कम सात ड्रमों वाली सैकड़ों बड़ी और सजी हुई नावें भाग लेती हैं। ओणम के इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए देश-विदेश के लोग आते हैं।
  • ओणम के नौवें दिन, परिवार के आश्रित और किरायेदार ‘करणवर’ नामक परिवार के सबसे बड़े सदस्य को उपहार के रूप में सब्जियां, नारियल का तेल (ओनाकझ्खा) देते हैं। इस परंपरा का पालन मुख्य रूप से केरल के नायर समुदाय में किया जाता है।
  • ओणम त्यौहार के दौरान और विशेष रूप से दसवें दिन, मंदिरों और धार्मिक स्थानों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्सवों का आयोजित किया जाता है। हाथियों को गहनों से सजाया जाता है और भव्य शोभायात्राएँ निकाली जाती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न

1. ओणम पर लोग क्या पहनते हैं?

ओणम में, महिलाएं सफेद रंग की ‘कासावु’ साड़ी पहनती हैं, जिसमें रंगीन साड़ी ब्लाउज के साथ सुनहरे रंग का धागा होता है, जबकि लड़कियां लंबे और झुलमुलाती स्कर्ट के साथ रंगीन ब्लाउज पहनती हैं। मलयाली पुरुष सफेद धोती या मुंडु को रेशम या अन्य कपड़े से तैयार शर्ट के साथ पहनते हैं।

2. ओणम का क्या मतलब है?

संस्कृत शब्द श्रवणम से उत्पन्न, ओणम 27 नक्षत्रों में से एक को संदर्भित करता है। थिरु भगवान विष्णु से जुड़ी चीजों को दर्शाता है और कहानी के अनुसार, थिरुवोनम भगवान विष्णु का नक्षत्र है।

3. ओणम क्या है?

ओणम केरल राज्य का त्योहार है जिसे दानव राजा महाबली के घर आने के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार केरल के सभी लोगों द्वारा बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

4. ओणम केरल का त्योहार है या हिंदू?

ओणम एक हिंदू त्योहार है, लेकिन यह सभी धर्म के लोगों द्वारा अपने धर्म, जाति और पंथ के बावजूद एक विशाल उत्साह के साथ मनाया जाता है।

5. ओणम का मुख्य दिन क्या है?

थिरुवोनम ओणम का मुख्य और सबसे महत्वपूर्ण दिन है। यह ओणम का दूसरा दिन है और इसका शाब्दिक अर्थ है पवित्र ओणम दिन।

6. ओणम त्योहार के नृत्य का नाम क्या है?

तिरुवथिरा या कैकोट्टिकली ओणम महोत्सव पर किया जाने वाला नृत्य है। यह एक सुंदर ताली नृत्य है जिसे एक ग्रुप में महिलाओं के समूह द्वारा एक दीपक के चारों ओर किया जाता है। यह नृत्य मुख्य रूप से ओणम और शिवरात्रि पर किया जाता है। ओणम पर किए जाने वाले अन्य पारंपरिक नृत्य हैं कडुवकली या पुलिकली (टाइगर डांस), कुमट्टिकली, कथकली और थुंबी थुल्ल।

Talk to Astrologer

Marital Conflict? Love Relations Problems? Match making and Relationship Consultation on Call.

Love

Lack Of Job Satisfaction and Career Problems? Consult with Astrologer for Career and Success.

Career

Lack Of Money, Growth and Business Problems? Get Remedies and Solutions by Astrologer on Call.

Finance

Accuracy and Satisfaction Guaranteed


Leave a Comment

Chat btn