• Powered by

  • Anytime Astro Consult Online Astrologers Anytime

Rashifal Rashifal
Raj Yog Raj Yog
Yearly Horoscope 2024
Janam Kundali Kundali
Kundali Matching Matching
Tarot Reading Tarot
Personalized Predictions Predictions
Today Choghadiya Choghadiya
Rahu Kaal Rahu Kaal

How to Make Rakhi at Home

How to make Designer Rakhi at Home

Updated Date : Wednesday, 10 Aug, 2022 11:29 AM

राखी या रक्षाबंधन हिंदुओं का सबसे प्रतीक्षित त्योहार है जो भाई-बहन के पवित्र बंधन का प्रतीक है। इस दिन, हर साल बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और समृद्धि की प्रार्थना करती हैं। इस साल, राखी 11 अगस्त, 2022 दिन सोमवार को मनाई जाऐगी।

जैसे-जैसे राखी 2022 नजदीक आ रही है, राखी की तैयारियाँ पहले से ही तेज हैं। बहनों ने पहले से ही नवीनतम राखी डिजाइन ढूंढना शुरू कर दिया है और डिजाइनर राखी थाली सजावट के आइडिया ऑनलाइन देख रही हैं।

इस वर्ष में राखी मुहूर्त देखें।

स्कूलों में भी, राखी बनाने की प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं और छात्रों को पता चल रहा है कि स्कूल की प्रतियोगिता के लिए राखी कैसे बनाई जाती है। क्या आप भी इसी की तलाश में हैं? इस पोस्ट को पढ़ें और जानें इस राखी को खास और आनंदमय बनाने के लिए आप क्या कर सकते हैं।

राखी डिजाइन

क्या आप जानना चाहते हैं कि स्कूली प्रतियोगिता के लिए क्रमबद्ध तरीके से राखी कैसे बनाते हैं? या आप सर्वश्रेष्ठ राखी डिजाइन ढूंढ रहे हैं जो आपके भाई के चेहरे पर मुस्कान ला सके? पारंपरिक राखी से लेकर आधुनिक डिजाइन तक, ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों बाजार राखी डिजाइनों से भरे पड़े हैं। हालांकि, एक बात यह है कि डिजाइन और विशिष्टता के मामले में हस्तनिर्मित राखी की कोई तुलना नहीं है।

हैप्पी रक्षा बंधन की शुभकामनाओं और कोट्स के लिए अधिक जानें।

हाथ से बनी राखियाँ वह होती हैं जो आपके घर पर ही बनाई जाती हैं। हैरानी की बात यह है कि राखी बनाना बहुत ही सरल और आसान है। आप घर पर ही कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके सुंदर तरीके से राखी बना सकते हैं। यहाँ एक मार्गदर्शिका है जो बताती है कि घर पर क्रमबद्ध तरीके से राखी कैसे बनाते हैं।

(इंग्लिश में पढ़ने के लिए क्लिक करे)

घर पर कैसे बनाएं राखी?

घर या स्कूल की प्रतियोगिताओं में राखी बनाने के लिए, आपको जरूरत है- सामग्री और प्रेरणा। आप अपने घर या आस-पास की दुकान पर राखी सामग्री पा सकते हैं और अपनी बुद्धिमता का उपयोग करके सर्वश्रेष्ठ राखी डिजाइन बना सकते हैं। राखी बनाने में आपकी मदद करने के लिए, यहां 5 नवीनतम राखी डिजाइन और उन्हें घर पर बनाने के लिए क्रमबद्ध निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, इस गाइड के साथ जानें कि घर पर उपलब्ध अनुपयोगी सामग्री के साथ स्कूली प्रतियोगिता के लिए राखी कैसे बनाई जाती है।

बहनों के लिए सर्वश्रेष्ठ राखी गिफ्ट के आईडिया भी देखें।

पारंपरिक रेशमी धागे का राखी डिजाइन

आवश्यक सामग्रीः

  • रेशमी धागा (एक या अधिक रंगों में)
  • चूड़ी
  • साटन का रिबन
  • राखी को सजाने के लिए सामान्य क्राफ्ट आइटम जैसे मनके व मोती आदि।
  • गोंद

पारंपरिक राखी बनाने के लिए स्वयं का तरीका अपनाऐं।

  • चूड़ी लें और उस पर रेशम का धागा लपेटें।
  • जब चूड़ी लगभग एक चैथाई ढक जाए, तो धागे को बीच में से एक मोटे धागे से बाँध लें।
  • चूड़ी की परिधि पर रेशम के धागे के सभी किनारों को काटें।
  • अब दोनों तरफ से धागे को समतल करें।
  • टूथब्रश का उपयोग करें और इसे सममित बनाने के लिए ब्रश करें।
  • यदि कुछ धागे लाइन में नहीं हैं, तो आप अपनी राखी की परिधि में कांट-छांट कर सकते हैं।
  • राखी के पीछे एक साटन रिबन चिपकाएँ।
  • अब इसे मोतियों, मनकों या अपनी पसंद के अन्य सजावटी चीजों से सजाएँ।

पढ़ें: राखी थाली डेकोरेशन आईडिया

मोर जैसा राखी डिजाइन

आवश्यक सामग्रीः

  • गोंद
  • मोती की माला
  • एक चमड़े या फोम का नीले रंग का आधार
  • गोल्डन डोरी, मोती और आकर्षण
  • नीला, सफेद और तुर्की रंग का पत्थर
  • उज्जवल और चमकदार रंग

मयूर राखी बनाने के लिए अपना स्वयं का तरीका अपनाऐं।

  • नीले रंग की फोम का एक छोटा टुकड़ा लें और एक मोर का चित्र बनाएं और दो समान भागों में काट लें।
  • आउटलाइन पर ग्लू लगाएं और मोर के पहले टुकड़े की गर्दन पर ग्लिटर कलर का इस्तेमाल करें।
  • मोर की पूंछ के लिए अंडाकार आकार के फोम के छोटे टुकड़ों को काटें और गोंद के साथ उस पर नीले स्र्पाकल डालें।
  • मोती के पीछे एक गोल्डन स्ट्रिंग बनाऐं और गोल्डन डोरी रखें। इसके ऊपर फोम वाली मोर की आकृति का एक और टुकड़ा रखें।
  • स्ट्रिंग डोरी को मोतियों और सुंदरता के साथ सजाएं।
  • डिजाइन को पूरा करने के लिए मोर और नीले, तुर्की और सफेद पत्थरों की रूपरेखा तैयार करने के लिए गोल्डन स्ट्रिंग जरी का उपयोग करें।

डिजाइनर रेशमी धागे व मोती का राखी डिजाइन

आवश्यक सामग्रीः

  • रेशम का धागा
  • सजावट के लिए अलंकरण जैसे गोल्डन मोतियों, पत्थर की चेन आदि।
  • तार
  • कपड़ा
  • गोंद
  • कैंची
  • तीन आकारों के छल्ले

डिजाइनर रेशमी धागे से राखी बनाने के लिए अपना तरीका अपनाऐं।

  • तीन छल्ले लें और उस पर अपनी पसंद का रेशमी धागा लपेटें। आप रचनात्मकता के साथ धागे को अपने तरीके से बढ़ा सकते हैं।
  • बड़ा छलला लें और इसे सुनहरे मोतियों से सजाएं। सुनहरे मोतियों को दूसरे रंग के रेशमी धागे से लपेटें।
  • सर्कल के अंदर थोड़ा गोंद लगाऐं और अगले रंग की अंगूठी जोड़ें। इसके सूख जाने के बाद, दूसरी रिंग के अंदरूनी हिस्से पर थोड़ा सा गोंद लगा दें और आखिरी रिंग को जोड़ दें।
  • आकर्षक दिखने के लिए इसे पत्थरों और सोने के रंग की चेन से सजाएं। दोनों किनारों पर जंप रिंग में डोरियों को जोड़ें और इस पर एक गाँठ लगा दें।

यहाँ देखे रक्षा बंधन गीत

स्टीकर राखी डिजाइन

आवश्यक सामग्रीः

  • अपनी पसंद के स्टिकर।
  • मैचिंग कलर का साटन के रिबन
  • कपड़े का छोटा सा टुकड़ा

स्टिकर राखी बनाने के लिए अपना तरीका अपनाऐं।

  • स्टिकर के आकार में कपड़े के गोल टुकड़े को काट लें और इसे साटन रिबन पर चिपका दें।
  • धागे या साटन रिबन के शीर्ष पर स्टिकर चिपकाएं। आपकी स्टीकर राखी तैयार है!
  • पेपर के साथ राखी कैसे बनाएं? उपरोक्त तरीके का उपयोग करें और कागज के साथ सुंदर राखी बनाने के लिए अपनी कल्पना को एक नया रूप दें।

कुंदन स्टोन राखी डिजाइन

आवश्यक सामग्रीः

  • ड्रोप कुंदन, गोल कुंदन
  • शीशा, गोल शीशा, वेलवेट का कपड़ा
  • रंगीन बॉल चेन, सोने की चेन, पत्थर की चेन जैसे अलंकरण
  • रंगदार मोती, रेशम का धागा
  • कैंची और धागा कटर
  • फैब्रिक ग्लू

कुंदन स्टोन से राखी बनाने के लिए अपना तरीका अपनाऐं।

  • कपड़े का एक टुकड़ा लें, इसे मोड़ें।
  • इसके ऊपर फैब्रिक ग्लू लगाएं और इसके ऊपर वेलवेट का कपड़ा लगाऐं।
  • शीशे और गोल शीशे के टुकड़ों को गोंद के साथ बीच में चिपकाएं।
  • राखी को ड्रॉप कुंदन, गोल कुंदन पत्थरों से सजाएं और रंगीन बॉल चेन के साथ सर्कल करें। अतिरिक्त मखमली कपड़े को काट दें।
  • राखी के नीचे रेशम के धागे को चिपकाऐं और गोंद के साथ मखमल के कपड़े का एक और टुकड़ा लगाऐं, ताकि यह आगे न बढ़े।
  • इसे सूखने दें। बाद में, रंगीन मोती का उपयोग करें और रेशम के धागे में जोड़ें।
  • मोती के किनारे और धागे के आखिरी हिस्से को बांध दें।

राखी प्यार, शुभकामनाओं और अच्छे भाग्य का प्रतीक हैं। इस प्रकार, यह इस वर्ष अद्वितीय और विशेष होना चाहिए। उम्मीद है, राखी बनाने के लिए यह गाइड उपयोगी हो और आप घर पर राखी डिजाइन बनाने की कोशिश जरूर करेंगे। आप राखी बनाने के लिए उपरोक्त राखी डिजाइन विधि का उपयोग अनुपयोगी पदार्थों या घर पर उपलब्ध सामग्रियों के साथ भी कर सकते हैं। अतः, अपनी रचनात्मकता और कल्पना को बाहर लाएं और इस गाइड का उपयोग राखी के त्योहार में अधिक खुशीयां और प्रसन्नता लाने के लिए करें। राखी की ढेरों शुभकामनाऐं!

Talk to Astrologer

Marital Conflict? Love Relations Problems? Match making and Relationship Consultation on Call.

Love

Lack Of Job Satisfaction and Career Problems? Consult with Astrologer for Career and Success.

Career

Lack Of Money, Growth and Business Problems? Get Remedies and Solutions by Astrologer on Call.

Finance

Accuracy and Satisfaction Guaranteed


Leave a Comment

Chat btn