• Powered by

  • Anytime Astro Consult Online Astrologers Anytime

Rashifal Rashifal
Raj Yog Raj Yog
Yearly Horoscope 2024
Janam Kundali Kundali
Kundali Matching Matching
Tarot Reading Tarot
Personalized Predictions Predictions
Today Choghadiya Choghadiya
Rahu Kaal Rahu Kaal

हैप्पी महाशिवरात्रि 2024 - Happy Maha Shivratri Wishes and Message Images in Hindi

happy maha shivratri wishes images messages in hindi

Updated Date : Wednesday, 13 Dec, 2023 10:50 AM

हैप्पी महाशिवरात्रि 2024: शुभकामनाएँ, मैसेज, चित्र, कोट्स, व्हाट्सएप स्टेटसः महाशिवरात्रि एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जोकि भगवान शिव को समर्पित है। वह त्रिमूर्ति के प्रमुख देवताओं में से एक हैं और उन्हें आदियोगी या योग के प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव ने महाशिवरात्रि के दिन देवी पार्वती से विवाह किया था, अतः यह दिन शिव भक्तों द्वारा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

महाशिवरात्रि

हर साल, महाशिवरात्रि का त्योहार हिंदू महीने माघ (अमंता कैलेंडर के अनुसार) या फाल्गुन (पूर्णिमांत कैलेंडर के अनुसार) की चतुर्दशी तिथि (चौदहवें दिन) पर मनाया जाता है। महाशिवरात्रि त्योहार की तारीख अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार फरवरी या मार्च महीने में पड़ती है।

इस दिन भगवान शिव के भक्त महाशिवरात्रि व्रत का पालन करते हैं, और दूध, फल, फूल, भांग, धतूरा आदि से भगवान शिव की पूजा करते हैं। लोग शिव मंदिरों में जाते हैं और भगवान शिव के शक्तिशाली मंत्रों का जाप करते हैं। लोग भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शिव श्लोक और शिव स्तुति या स्तोत्र पढ़ते हैं। आजकल, लोग फेसबुक और व्हाट्सएप पर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, महाशिवरात्रि के ग्रीटिंग्स और महाशिवरात्रि की सुंदर फोटोज शेयर करके भी अपनी भक्ति व्यक्त करते हैं।

भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र जाप के लाभ।

वर्ष 2024 में, महाशिवरात्रि 08 मार्च, शुक्रवार को है। अतः, बम भोले के इस दिन का जश्न मनाएं! सभी को महाशिवरात्रि के शुभ मैसेज, भगवान शिव के महाशिवरात्रि कोट्स और शिवरात्रि एसएमएस भेजकर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दें। यहां, आप महाशिवरात्रि की शुभकामनाओं की फोटोज देख सकते हैं, भगवान शिव व्हाट्सएप स्टेटस के लिए अंग्रेजी में कोट्स, भगवान शिव के आशीर्वाद मैसेज के साथ महाशिवरात्रि स्टेट्स और इस अवसर पर आपकी भक्ति और उत्साह को व्यक्त करने के लिए शिवरात्रि की विशेष शुभकामनाएं यहां देख सकते हैं।

शिवरात्रि के दिन श्री शिव चालीसा के पाठ से मिलेगी मन को शांति। 

हैप्पी महाशिवरात्रि 2024: शुभकामनाएँ, मैसेज, फोटोज, कोट्स, व्हाट्सएप स्टेट्स

Happy Maha Shivratri Messages photo

महाशिवरात्रि भगवान शिव के आशीर्वाद को सभी के साथ शेयर करने का एक शुभ अवसर है। महाशिवरात्रि के शानदार बधाई संदेश, महाशिवरात्रि ग्रीटिंग्स, शिवरात्रि की शुभकामनाएं, शिवरात्रि की एचडी ईमेज, हैप्पी महाशिवरात्रि 2024 व्हाट्सएप स्टेटस और भी बहुत कुछ!

Happy Maha Shivratri Wishes in hindi

  • भगवान शिव आपको सकारात्मकता, प्रसन्नता और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। इस महाशिवरात्रि 2024 पर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों। ओम नमः शिवाय!
  • भगवान शिव आप और आपके परिवार पर आशीर्वाद, खुशीयों और प्रेम की वर्षा करें। आपका जीवन भगवान शिव के अनंत प्रेम से भरा हो और आप उनकी दिव्य आराधना में शक्ति पाएं। हैप्पी महाशिवरात्रि 2024!
  • भगवान शिव देवों के देव हैं। वह सर्वोच्च शक्तिमान हैं और ईश्वर जो शाश्वत(अनन्त) आशीर्वाद देते हैं। इस शिवरात्रि जीवन को सत्य, पवित्रता और दिव्यता के साथ जीने के लिए आप उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। आपको और आपके परिवार को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। हर हर महादेव!
  • भगवान शिव आपकी सभी प्रार्थनाएं स्वीकार करें और आप अपने जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति प्राप्त करें। हर हर महादेव!
  • महाशिवरात्रि भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा दिन है। इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करें और अपने जीवन में शांति, आध्यात्मिकता और परमानंद प्राप्त करें। शिवरात्रि की शुभकामनाएँ! हर हर महादेव!

Happy Maha Shivratri image with Wishes

  • भगवान शिव के आशीर्वाद से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि और खुशीयां प्राप्त हों। ओम नमः शिवाय! हैप्पी महा शिवरात्रि!
  • आपको महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ! भगवान शिव का दिव्य आशीर्वाद आपके जीवन से सभी बाधाओं को दूर कर सकता है और आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। हैप्पी महा शिवरात्रि 2024! जय बम बम भोले!
  • आपकी सभी प्रार्थनाऐं स्वीकार हों और आपको सर्वशक्तिमान भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त हो। आप उनकी भक्ति में अधिक लीन हों और भगवान शिव आपको संपूर्णता का आशीर्वाद दें। हैप्पी महा शिवरात्रि! ओम नमः शिवाय!
  • भगवान शिव आपके जीवन को आत्मज्ञान से भर दें और आपके रास्ते से सभी तरह की नकारात्मकता और बाधाओं को दूर करें। यह शिवरात्रि आपके और आपके परिवार के लिए बेहद मंगलमयी हो। हैप्पी महाशिवरात्रि 2024!
  • भगवान शिव आपको शक्ति प्रदान करें और आप अपनी आंतरिक शक्तियों और दिव्य शक्ति का एहसास करें। आपको शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ! ओम नमः शिवाय!

Happy Maha Shivratri Messages and Greetings in hindi

आप सभी को महाशिवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

भगवान शिव आपको बहुत सारी खुशियां और तरक्की प्रदान करें। आपकी सभी मनोकामनाऐं पूर्ण हों और आगे बढ़ने की शक्ति प्राप्त हो।
हैप्पी महा शिवरात्रि! ओम नमः शिवाय!

भगवान शिव कोट्स और मैसेज

भगवान शिव का दिव्य आशीर्वाद पाना चाहते हैं? भगवान शिव के उपदेशों का पालन करें और भगवान शिव ने जीवन के अन्र्तज्ञान के लिए जो कुछ कहा है उसे शेयर करें। अंग्रेजी में भगवान शिव के कोट्स देखें और महाशिवरात्रि पर शेयर करने के लिए सद्गुरु के सबसे लोकप्रिय शिव कोट्स देखें।

Happy Maha Shivratri Wishes in hindi

“अस्तित्व में सबसे बड़ी शक्ति शिव हैं। शिव का अर्थ है शून्य। शून्य, सब कुछ का आधार।” - सद्गुरु

“आपके जीवन में परिस्थिति चाहे जो भी हो, शिव हमेशा प्रासंगिक हैं - यही कारण है कि वह महादेव हैं। शिव, तुच्छ समस्याओं के लिए नहीं बल्कि मुक्ति के लिए एक समाधान है।” - सद्गुरु

“ध्यानलिंग, महाशिवरात्रि, और अन्य कई क्रियांऐं जो हम करते हैं, वे सिर्फ उस आदियोगी के प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रयास है। उसके बिना, हम कुछ भी नहीं हैं।” - सद्गुरु

‘‘जिसे हम शिव कहते हैं, वह अस्तित्व का गैर-भौतिक आयाम है, जो ब्रह्मांड में सबसे बड़ा आयाम है।’’ - सद्गुरु

“शिव चिदंबरम हैं, जैसे अंदरूनी आकाश। शिव चेतना के आंतरिक आकाश हैं।” - श्री श्री रविशंकर

‘‘ज्ञान का आधार जिसे आदियोगी ने बनाया है, वह जो लगभग सब कुछ का स्रोत है जिसे आप ग्रह के प्रति आध्यात्मिक कह सकते हैं।’’ - सद्गुरु

“जब शिव अपना डमरू बजाते हैं - बुराई दूर होती है, जबकि बुद्धिमान सचेत होते है! ”- सच्चे कृष्ण प्रेमी

‘‘आदियोगी एक प्रतीक है, एक संभावना है, और अपने आप को बदलने और अपने जीवन को संवारने के साधनों का एक स्रोत हैं।’’ - सद्गुरु

Talk to Astrologer

Marital Conflict? Love Relations Problems? Match making and Relationship Consultation on Call.

Love

Lack Of Job Satisfaction and Career Problems? Consult with Astrologer for Career and Success.

Career

Lack Of Money, Growth and Business Problems? Get Remedies and Solutions by Astrologer on Call.

Finance

Accuracy and Satisfaction Guaranteed


Leave a Comment

Chat btn